12th Result : बलौदाबाजार जिले में हिरमी की संजना वर्मा ने किया टॉप, प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया ये स्थान
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस नतीजे में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बलौदाबाजार की संजना वर्मा ने जिले में पहला स्थान हासिल की है। वहीं राज्य के प्रावाण्य सूची में संयुक्त 10वें स्थान में जगह बनाई है।
यह भी पढ़े- BREAKING : 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, मंत्री ने दी शुभकामनाएं, जानिए टापर्स का नाम, देखें
संजना वर्मा ने ज्ञानोदय स्कूल हिरमी में गणित विषय लेकर पढ़ाई की। वहीं अब जिले में टॉप करने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिवार के लोग बधाई देने उनके घर पहुंचे।
यह भी पढ़े- खराब रिजल्ट के बाद खुदकुशी : 12वीं में फेल होने के बाद छात्र ने छत से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत
संजना वर्मा ने एक मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे आगे एग्रीकल्चर की पढ़ाई करेंगी। संजना के पिता माइनिंग कंपनी में मेंटेनेंस का काम करते हैं। वहीं छोटी बहन अभी 10वीं में पढ़ रही हैं। संजना बताती हैं कि उनकी मां गृहिणी है और हमेशा से ही परिवार का सपोर्ट रहा है। कभी भी पढ़ाई को लेकर मुझ पर कोई तनाव नहीं रहा। यही कारण है मैं आज टॉप कर पाई। दूसरों की तरह मैंने कई घंटे पढ़ाई नहीं की। लेकिन हां, जितना जरूरी था उतनी देर पढ़ाई करती थी। संजना अभी PAT की तैयारी दुर्ग में रह कर कर रही है।
बता दें कि माशिमं 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 5 में से 4 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने टॉप किया है। दोनों ने 98.67 अंक हासिल करके अपने जिले का नाम रौशन किया है। वहीं 12वीं में भी बेटियों ने टॉप में जगह बनाई है। रायगढ़ की कुंती साव ने टॉप किया है। वहीं खुशबू वाधवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।