खराब रिजल्ट के बाद खुदकुशी 12वीं में फेल होने के बाद छात्र ने छत से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं-12वीं के नतीजे आज घोषित किये गए। इस नतीजे से कई छात्र उत्साहित है, तो कई हताश है। निराशा की इस परिस्थिति में छात्र गलत कदम उठा लेते हैं। एक ऐसे की दर्दना घटना राजधानी रायपुर से सामने आई है। यहां 12वीं में फेल होने से निराश एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र का नाम सहस्त्रांशु पांडे था। जानकारी के अनुसार, थाना डीडी नगर के डंगनिया निवासी 12वीं पढ़ने वाले सहस्त्रांशु पांडे का आज रिजल्ट आया था, जिसमें वो अनुत्तीर्ण था। इस बात से वो काफी परेशान था। कुछ देर के लिए उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। बाद में जब घर के अन्य लोग दूसरे कामों में व्यस्त थे तो छत पर चला गया और फिर वहां से उसने छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसने छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐसी ही अनहोनी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की है। विद्यार्थी, शिक्षक और परिजन सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात कर सकेंगे। 10वीं के छात्र अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में भी बात कर सकेंगे। छात्र के इस तरह की खुदकुशी से हर कोई हैरान है। गुजारिश है इस नतीजे को जिंदगी की आखिरी परीक्षा न समझे। भविष्य मेंं खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। जिसमें आप सफल हो सकते हैं। किसी भी हालात में ऐसा खौफनाक कदम नहीं उठाना चाहिए। अगर मन में गलत विचार आए तो परिवार से अपने शिक्षक से बात करे।