सेंट्रल जेल से निलंबित एडीजी जीपी सिंह रिहा, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एडीजी जीपी सिंह रिहा हो गए है। शनिवार की शाम वह जेल से बाहर आए। जेल परिसर में बाहर आते ही उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगाया। पूरी फुर्ती से चलते हुए अपनी गाड़ी में बैठे और फौरन जेल परिसर से निकल गए। आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार आईपीएस और सस्पेंड ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी गई है। जीपी सिंह गिरफ्तारी के बाद करीब 120 दिन से जेल में बंद थे। उनपर राजद्रोह का मुकदमा भी चलाया जा रहा है। दोपहर के वक्त रायपुर अदालत की न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट ने जमानत की दस्तावेजी के बाद रायपुर जेल से रिहाई का आदेश जारी कर दिया था।