गैस वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग, सिलेंडर में हुआ भयानक विस्फोट, पुलिस कर्मी समेत तीन घायल

गैस वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग, सिलेंडर में भयानक विस्फोट, पुलिस कर्मी समेत तीन घायल बलौदाबाजार,15 मई 2022। बलौदाबाजार में बड़ा हादसा हुआ है। एक गैस वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कसडोल सहकारी बैंक के सामने हुआ है।  जानकारी के अनुसार आग बुझाने के दौरान दुकान में रखी गैस सिलेंडर में भी भयानक विस्फोट हो गया। आग बुझाने गए एक पुलिसकर्मी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि जवान का हाथ कट कर अलग हो गया और जबड़ा भी टूटा गया। यह भी पढ़े- खराब रिजल्ट के बाद खुदकुशी : 12वीं में फेल होने के बाद छात्र ने छत से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत पुलिसकर्मी को गंभीर स्थिति में कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही दो दमकल के कर्मचारी भी जख्मी हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर घायलों को इलाज के लिए कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। आखिर दुकान में आग कैसे लगी। MI vs GT : स्टार बल्लेबाज आखिरी ओवर में नहीं बना सके 9 रन, मुंबई ने की शानदार गेंदबाजी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira