CG 10th-12th Result : असंतुष्ट छात्रों को माशिमं ने दिया मौका, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें फीस रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा। लेकिन कई छात्र सफल नहीं हो पाए। अब फेल छात्रों को माशिमं ने परीक्षा जांच का एक और मौका दिया है। BREAKING : 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, मंत्री ने दी शुभकामनाएं, जानिए टापर्स का नाम, देखें दरअसल, माशिमं ने बोर्ड के दोनों 10वीं और 12वीं क्लास के असंतुष्ट छात्रों को पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन मंगाए हैं। छात्र 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़े- खराब रिजल्ट के बाद खुदकुशी : 12वीं में फेल होने के बाद छात्र ने छत से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत जो छात्र फेल हुए वे पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का आदेवन कर अपना परिणाम फिर से जांच करा सकेंगे। इसके लिए माशिमं ने फीस भी तय कर दी है। 12th Result : बलौदाबाजार जिले में हिरमी की संजना वर्मा ने किया टॉप, प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया ये स्थान आदेश के अनुसार, पुनर्गणना के लिए 100 रुपए और पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। छात्र मंडल की वेबसाइट में जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने शनिवार को रिजल्ट के साथ अस्थायी प्रवीण्य सूची भी जारी किया है। परिणाम में 10वीं बोर्ड में रायगढ़ की सुमन पटेल और सोनाली बाला ने टॉप किया है। रायगढ़ जिले के बड़े हरदी गांव की कुंती साव ने 98.20 अंको के साथ 12वीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। रिजल्ट में हाई स्कूल में 74.23 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.84 बालिकाओं और 69.07 बालक उत्तीर्ण हुए हैं। बात करें 12वीं क्लास की तो सेकेंडरी में 79.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 81.15 बालिकाएं, 77.03 उत्तीर्ण हुए हैं। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira