दर्दनाक घटना, पैरावट में लगी आग, 12वीं की छात्रा की जिंदा जलकर मौत

दर्दनाक घटना, पैरावट में लगी आग, 12वीं की छात्रा की जिंदा जलकर मौत बेमेतरा 15 मई 2022। बेमेतरा से दिल दहला देने वाली खबर आई है। 12वीं की छात्रा जिंदा जलकर मौत हो गई। वह परीक्षा परिणाम की खुशियां भी नहीं मना पाई। मृतक छात्रा का नाम खिलेश्वरी यादव हैं, जो बेमेतरा के थान खमरिया थाना भेत्र दर्री गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, देर रात पैरावट में आग लगी, जिसकी चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। यह भी पढ़े- गैस वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग, सिलेंडर में हुआ भयानक विस्फोट, पुलिस कर्मी समेत तीन घायल  दर्री गांव की खिलेश्वरी देर रात शौचालय गई थी, उसी दौरान शौचालय के बगल में रखे पैरावट में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें जल्द ही शौचालय तक पहुंच गई। शौचालय के गेट पर आग की लपटों में छात्रा खिलेश्वरी बुरी तरह फंस गई, जिसकी वजह से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों को जब आग लगने की खबर लगी तो उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, खिलेश्वरी की मौत हो चुकी थी।

12वीं पास हुई थी खिलेश्वरी

खिलेश्वरी पढ़ने में काफी होशियार थी। कल 12वीं के रिजल्ट में भी खिलेश्वरी अच्छे नंबरों से पास हुई थी। लेकिन रिजल्ट की खुशियां ठीक से मना भी नहीं पायी थी कि इस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।  बता दें कल रायपुर में 12वीं में असफल एक परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली थी। डीडी नंगर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira