सरकारी नौकरी : SSC ने निकाली 1900 से ज्यादा पद, 10वीं,12वीं और स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन, जानें अन्य डिटेल

सरकारी नौकरी : SSC ने निकाली 1900 से ज्यादा पद, 10वीं,12वीं और स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन, जानें अन्य डिटेल डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 1920 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद सिलेक्शन पोस्ट फेज-10 के हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ऐसे उम्मीदवार जो सेकेंडरी (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं), ग्रेजुएट और इससे अधिक योग्यता के हैं, उनके लिए रिक्तियों की संख्या 334 है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। कैंडिडेट 13 जून 2022 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन अगस्त माह के दौरान किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

ये है आयु सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन फीस

महिला अभ्यर्थी के लिए निशुल्क है। फीस नहीं देनी होगी। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 100 रुपए देने होंगे। वहीं SC/ST/PH के लिए भी आवेदन शुल्क नहीं है।

कब से आवेदन

आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन 12 मई से शुरू हो गई। आखिरी तारीख 13 जून निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा की संभावित महीना अगस्त है।  ऑफिशियल वेबसाइट के लिए Click करें