छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आसमान पर छाये काले बादल, गर्मी से मिली राहत

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आसमान पर छाये काले बादल, गर्मी से मिली राहत रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश हुई, कहीं छोटे आकार के ओले गिरे। तेज गति से बही ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। घर में कूलर, पंखा और एसी से बंद हुए। सोमवार सुबह भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जिससे दोपहर राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कल तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश में सरायपाली की ओर से शुरू हुई। यहां शाम को मध्यम बारिश हुई। महासमुंद के पिथौरा से लगे बुंदेली में बारिश के दौरान छोटे आकार के ओले गिरे। ग्रामीणों ने इसे उठाने का भी प्रयास किया। आंगन, गली में पात्र रखकर लोग ओले एकत्र करते रहे। लेकिन आकार छोटा होने से यह ज्यादा देर तक रहा नहीं और पिघलकर पानी मे परिवर्तित हो गया। उड़े होर्डिंग बेनर तेज हवाओं के प्रभाव से होर्डिंग पर टंगे पोस्टर, बेनर हवा में उड़ गए। फट गए। यही नहीं कई जगहों पर शादी आयोजन के पंडाल भी उड़ गए। शादी समारोह में पड़ा फर्क रविवार शाम तेज हवा व बारिश से शादी आयोजनों में फर्क पड़ा। रविवार को विवाह का मुहूर्त था। लोग शादी विवाह में जुटे थे। ज्यादातर पार्टी आयोजन खुले मैदान में थे। अचानक मौसम बदलने से आयोजकों को तैयारी बदलनी पड़ी। पानी से बचाव के जतन करने पड़े।