बीजेपी का आज जेल भरो आंदोलन, यातायात विभाग ने रुट किया डायवर्ट रायपुर। बीजेपी ने आज जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। तीन दिशाओं से कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए निकलेंगे। जिससे यातायात प्रभावित होगी। इसके लिए यातायात विभाग ने रुट डायवर्ट किया हैं। रायपुर शहर के निम्न मार्गों में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:- 1. ओसीएम चौक से काली माई मंदिर मार्ग 2.शास्त्री चौक से खजाना चौक (कलेक्ट्रेट चौक) 3.आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक(भगत सिंह चौक ) 4.पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक तक 5.बंजारी चौक से राजभवन चौक 6.सर्किट हाउस अभियंता चौक से सी एम हाउस की ओर 7.इनकम टेक्स कालोनी टर्निंग सर छत्तीसगढ़ क्लब की ओर 8.भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर जेल भरो आंदोलन के दौरान उपरोक्त मार्गों पर बैरिकेडिंग किया जाएगा अतः उपरोक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर आवागमन कर सकते हैं। काला कानून को वापस लेने की मांग करेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 16 मई को प्रदेश के सभी जिलों में भूपेश बघेल सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगा और कांग्रेस सरकार से इस काला कानून (भूपेश एक्ट) को वापस लेने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही चलाने वाली सरकार की जेल भाजपा के आंदोलन के सामने छोटी पड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी के जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग चार स्थानों तेलीबांधा तालाब, आजाद चैक, फाफाडीह चैक और कालीबाड़ी चैक से एक साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच करेंगे। राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अभिनेष कश्यप, मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, देवजीभाई पटेल, नवीन मारकंडेय, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, अम्बिका यदु, मीनल चैबे, अमित साहू सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे।