अडानी समूह ने सीमेंट उद्योग में किया प्रवेश, अंबुजा और एसीसी कंपनी खरीदा डेस्क। अरबपति गौतम अडानी के नेतृत्व में अडानी समूह ने सीमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी डील की है। अडानी समूह ने होल्सिम ग्रुप के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण की बोली जीत ली है। अब होल्सिम ग्रुप की सीमेंट कंपनी-अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड के कारोबार का मालिकाना हक अडानी समूह के पास होगा। यह सौदा 10.5 अरब डॉलर (813 अरब 60 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये) में हुआ है। इस डील के साथ बंदरगाह से लेकर एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाले समूह का सीमेंट के क्षेत्र में भी प्रवेश हो गया है। देश में चर्चित सीमेंट ब्रांड अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए दो बड़े भारतीय कारोबारियों बीच में रेस लगी हुई थी। अडानी समूह के अलावा सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला जेएसडबल्यू ग्रुप भी इस रेस में शामिल था। वहीं तकनीकी वजहों से अल्ट्राटेक सीमेंट इस दौड़ में थोड़ा पिछड़ गया। बता दें कि करीब 17 साल से होल्सिम समूह भारत में कारोबार कर रहा है। भारत में मुख्यतौर पर होल्सिम की पहचान अंबुजा सीमेंट, एसीसी लिमिटेड के जरिए है। अंबुजा सीमेंट, एसीसी लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। अंबुजा सीमेंट की बाजार मूल्य 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। होल्सिम के पास कंपनी का 63.19% हिस्सा है, जबकि एसीसी का बाजार पूंजीकरण 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें स्विस कंपनी की 54.53% हिस्सेदारी है। अडानी ग्रुप पिछले साल अडानी सीमेंट इंडस्ट्रीज के नाम से सीमेंट सेक्टर में दाखिल हुआ था। एसीसी के टेकओवर के बाद वह सीमेंट सेक्टर में बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी इस सौदे पर कहते हैं, 'भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। भारत में होल्सिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ज्यादा हरित सीमेंट कंपनी बना देगी।' मीडिया सेक्टर में एंट्री इसके अलावा मीडिया सेक्टर में भी अडानी समूह ने एक बड़ी डील का ऐलान किया है। दरअसल, अडानी एंटरप्राइजेज की इकाई एएमजी मीडिया नेटवर्क्स डिजिटल व्यापार समाचार मंच क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इससे पहले मार्च, 2022 में अडानी एंटरप्राइजेज ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया (क्यूबीएमएल) में कुछ हिस्सेदारी हासिल करके मीडिया कारोबार में प्रवेश करने की घोषणा की थी। इस डील में रकम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन क्विंट डिजिटल मीडिया लिमिटेड ने शेयर बाजारों को भेजी एक नियामकीय सूचना के जरिये समझौते की पुष्टि की है। घरेलू सीमेंट उद्योग में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी अदाणी समूह यह सौदा गौतम अदाणी के समूह को घरेलू सीमेंट क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बना देगा, जिसने होल्सिम की दो भारतीय स्टेप-डाउन फर्मों एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट का संयुक्त नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस अहम सौदे को देश के इंफ्रा और मैटेरियल के क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण बताया जा रहा है। इसी सौदे को लेकर गौतम अदाणी पिछले सप्ताह अबुधाबी और लंदन गए थे। होल्सिम स्विट्जरलैंड की बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी है। इस समझौते को लेकर गौतम अदाणी ने कहा कि होल्सिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स को साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीन सीमेंट कंपनी बना देगी। CSK vs GT: गुजरात ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, साहा की नाबाद पारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira