लघु शंका करने रुके दो युवक को हाईवा ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल रायपुर। राजधानी रायपुर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाईवा ने 2 युवकों रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दोनों युवक लघु शंका करने रूके हुए थे। पुलिस के अनुसार, नंदकुमार चेलक मोटर सायकल में राजेन्द्र भारद्वाज को बैठाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने छपोरा जा रहे थे। इस दौरान दोदेखुर्द खरोरा मार्ग में प्राथमिक स्कूल के सामने नहर पुलिया के पास लघु शंका करने के लिए रुके थे। उसी समय पीछे खरोरा की तरफ से आ रही हाईवा के चालक ने नंदकुमार चेलक और राजेन्द्र भारद्वाज पर चढ़ा दिया। हादसे में राजेन्द्र भारद्वाज की मौके पर मौत हो गई है।