दो सगे भाई की मौत, तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे, डूबने से गई जान

दो सगे भाई की मौत, तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे, डूबने से गई जान रायगढ़। जिले में दो सगे भाई की मौत हो गई। दोनों तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, और डूबने से मौत हो गई। घटना खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महका निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र श्याम शर्मा 12 वर्ष और सागर शर्मा 10 वर्ष दोनों नहाने के लिए घर के पास वाले तालाब में गये हुए थे। यहां पर नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इस घटना की जानकारी जब मृतक बच्चों के परिजनों को मिली तो दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।