भीड़ का अमानवीय चेहरा : दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक का सिर धड़ से अलग, दूसरा ड्राइवर तड़पते रहे, लेकिन लोग प्याज लूटते रहे...

भीड़ का अमानवीय चेहरा : दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक का सिर धड़ से अलग, दूसरा ड्राइवर तड़पते रहे, लेकिन लोग प्याज लूटते रहे... बेमेतरा 16 मई 2022। रायपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे पर बेमेतरा के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्याज व सीमेंट लदी दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक व दो हेल्पर घायल होकर सड़क पर तड़प रहे थे। हादसे के बाद भीड़ जुटी, लेकिन किसी ने घायलों की सुध नहीं ली और प्याज लूटना शुरू कर दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक प्याज से भरी ट्रक और सीमेंट लदी ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरे ट्रक के ड्राइवर, हेल्पर सहित 3 लोग घायल हो गए। दो सगे भाई की मौत, तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे, डूबने से गई जान घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को ट्रक से निकालकर मरच्यूरी भिजवाया गया। हादसे के बाद बेमेतरा के लोगों को अमानवीय चेहरा देखने को मिला। हादसे के बाद घायलों की मदद करने के बजाय लोग प्याज लूटते नजर आए।  हाईवे में टक्कर के बाद प्याज से लदी ट्रक सड़क पर पलट गई और प्याज की बारियों बिखर गई। ट्रक में ड्राइवर व हेल्पर फंसे थे। घायल तड़प रहे थे और दूसरे ट्रक में चालक का शव भी फंसा हुआ था। घायलों को अस्पताल भेजने में मदद करने के बजाय लोग प्याज लूटने में मस्त दिखे। भीड़ के हाथ जितना प्याज आया लोग लूटकर चलते बने। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम के सामने भी लोग प्याज लूटते नजर आए। पुलिस ने सभी को वहां से भगाया और ट्रकों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir