व्यापारी से 50 लाख की लूट, रास्ता रोक डंडे से पीटा, फिर रकम लेकर फरार हो गए लूटेरे रायपुर। राजधानी रायपुर में लूटपाट की बड़ी घटना हो गई। बदमाशों ने व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना शहर के माना इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार माना में आज देर रात लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोका। फिर पहले मार पीट की। इसके बाद एक्टिवा में रखे 50 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जो इस मामले की जांच में जुट गई है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास 6 युवक पास आये और उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।