जेसीसीजे विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जेसीसीजे विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ गई है। देर शाम उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अमित जोगी ने अपनी मां की तबीयत के बार में ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कोटा विधायक रेणु जोगी को देर शाम राजधानी रायपुर में बैचेनी और घबड़ाहट महसूस हुई। इस वजह से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अभी रेणु जोगी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अमित जोगी ने ट्वीट कर बताया कि उच्च रक्तचाप (high blood pressure) के कारण आज शाम अपनी मां कोटा विधायक डॉक्टर श्रीमती रेणु जोगी को श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती किया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए प्रार्थना करें। https://twitter.com/amitjogi/status/1526605441970544645?t=dVAgEZmdbAbRD-6_-2teGA&s=08 बता दें कि रेणु जोगी की तबीयत इससे पहले भी बिगड़ी थी, जिसके बाद बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी रेणु जोगी की तबीयत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं आ पाई है, लेकिन हालात स्थिर बताई जा रही है। हालांकि डाक्टरों की जांच के बाद कल जब मेडिकल बुलेटिन आयेगा, तो पता चल पायेगा कि आखिर रेणु जोगी की तबीयत कितनी गंभीर है और उन्हें किस तरह के इलाज की जरूरत है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira