तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 12 सवारी हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 12 सवारी हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती पेंड्रा। कोटा में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना चपोरा के मुड़ानार के पास हुई है। इस हादसे में 12 यात्री घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रतनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर तेजी से बस चला रहा था। कई बार धीरे चलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। बस तेज़ चलाता रहा, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वही हादसे से के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि नरेश बस की इस मार्ग में यह दूसरी घटना है इसके पहले 3 मई बस की खैरा मुख्य मार्ग में माजदा से भिड़ंत हो गई थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira