Vivo X80 सीरीज भारत में लॉन्च, कैमरे के लिए दिया है अलग चिप, जानिए फीचर्स और कीमत
Vivo X80 सीरीज भारत में लॉन्च, कैमरे के लिए दिया है अलग चिप, जानिए फीचर्स और कीमत
डेस्क। मोबाइल कंपनी वीवो ने Vivo X80 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Vivo X80 और Vivo X80 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Vivo X80, Vivo X80 Pro को हाल ही में चीन और मलेशिया में लॉन्च किया गया है। नई सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X70 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। इनमें से Vivo X80 में मीडियाटेक Dimensity 9000 और Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे के साथ Zeiss का सपोर्ट है और कैमरे के साथ सिनेमेटिक स्टाइल बोकेह, सिनेमेटिक वीडियो बोकेह और 360 डिग्र होरिजन लेबल स्टेबलाइजेशन दिया गया है। दोनों फोन में वीवो ने Vivo V1+ इमेजिंग चिप दिया है जिसके साथ लो लाइट के लिए AI वीडियो इनहैसमेंट का सपोर्ट है।
नए Vivo स्मार्टफोन में फ्लैगशिप चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। ये 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी की ये स्मार्टफोन सीरीज बेहतर फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग के लिए जानी जाती है।
Vivo X80 और Vivo X80 Pro की कीमत
Vivo X80 Pro की कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है। ये कीमत इसके एकमात्र मॉडल के लिए है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB की मेमोरी दी गई है। Vivo X80 के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। इसके दूसरे वैरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।
दोनों डिवाइस की सेल 25 मई से शुरू होगी। इस सीरीज को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा कस्टमर्स इसे Vivo India e-store और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं। अभी इन हैंडसेट्स को प्री-बुक करने पर HDFC बैंक कार्ड यूजर्स 7,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
Vivo X80 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X80 में 6.78-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस डिवाइस के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। इसके साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12-मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया है। ये Android 12 out of the box पर काम करता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
Vivo X80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस सीरीज का ये हाई-एंड वर्जन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 gen 1 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.78-इंच QHD+ पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें Samsung ISOCELL GNV प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एक 12-मेगापिक्सल सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
Micromax In 2c इंडिया में लॉन्च, मार्केट में मची खलबली, जानें कीमत
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira