दो साल में दूसरी घटना : आरा मिल में देर रात लगी भीषण आग, 28 लाख का लकड़ी जलकर हुआ राख बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित आरा मिल में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग की लपटे भीषण थी इसलिए उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में करीब 28 लाख रुपए के बांस और इमारती लकड़ी जलकर खाक हो गई है। मिल में कैसे आग लगी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। ये पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भैंसापारा में श्रद्धानंद अग्रवाल की शिवानंद एंड ब्रदर्स के नाम से आरा मिल है। मिल में काम करने वाले कर्मचारी रात करीब 12.30 बजे सोने चले गए। थोड़ी देर बाद उनकी नींद खुली तो देखा कि मिल में आग लगी हुई है। इस पर उन्होंने थाने में फोन कर सूचना दी। थोड़ी देर में नगर सैनिकों की दो दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 12 सवारी हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती सुबह लोगों को पता चला तो मौके पर भीड़ एकत्र होने लगीं। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर से दिखाई दे रही थी। आग बढ़ती देख नगर सैनिकों ने आसपास के सीमेंट प्लांट और नगर पालिका भाटापारा से भी दमकलों को बुला लिया। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं हो पा रहा था। देर रात से सुबह तक करीब 35 टैंकर पानी डाला गया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका है। मिल में बड़ी संख्या में बांस रखे हुए थे। आग उसी में लगी थी। कर्मचारियों का कहना है कि रात 12.30 बजे तक वह जग रहे थे। उस दौरान आग की कहीं कोई चिंगारी नहीं थी। अचानक से रात करीब 1 बजे नींद खुली तो आग लगी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि किसी ने बांस में आग लगाई है। फिलहाल पुलिस अब आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी मिल में आग लगी थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira