राजनीतिक उठापटक : चेतन देवांगन नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित, भाजपा प्रत्याशी को किया पराजित राजनांदगांव। गंडई नगर पंचायत के नए अध्यक्ष चेतन देवांगन बने। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार निर्मला साहू को पराजित किया। इससे पहले चेतन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। पूर्व में यहां पदस्थ भाजपा समर्थित अध्यक्ष श्यामलाल ताम्रकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया था। गंडई के 15 सदस्यीय नगर पंचायत में भाजपा के समर्थन से निर्दलीय पार्षद श्यामलाल ताम्रकार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लगभग ढाई साल बाद कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा पार्षद भी एकजुट हुए और सबने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया, जिसमें श्यामलाल ताम्रकार को हार का सामना करना पड़ा। भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगरगुंडा को तहसील बनाने की घोषणा की, यहां मिनी स्टेडियम का किया वादा अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अध्यक्ष को हटाने के बाद गंडई नगर पंचायत में चेतन देवांगन को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज इस पद के लिए हुए मतदान के दौरान चेतन देवांगन ने भाजपा उम्मीदवार निर्मला साहू को शिकस्त देते हुए अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली। तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 12 सवारी हुए घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती चेतन की जीत से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेसी नेताओं ने चेतन का फूल-मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेसी नेता नवाज खान समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, वहीं चेतन ने वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते आशीर्वाद लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira