पुलिस ट्रांसफर : अपराध बढ़ने के बाद फेरबदल, 22 थानों के प्रभारी बदले गए, देखें सूची
रायपुर। राजधानी के पुलिस बल में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 22 थानों के प्रभारी बदल दिये गए हैं। उनमे से चार थाना प्रभारी को छोड़ दिया जाए तो 18 पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन से थानों में वापसी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुए बड़े वारदात के कारण एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ये आदेश निकाला है।
इधर, महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला ने भी 3 निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तुमगांव थाना प्रभारी रामावतार पटेल को कोमाखान, सिद्धेश्वर प्रताप को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 10 थाने के पप्रभारियों का तबादला किया गया है।
देखिये पूरी सूची