पेड़ पर चढ़ युवक ने खुदकुशी की दी धमकी, शराब की करने लगा डिमांड, गुटखा देने पर हुआ आया नीचे

पेड़ पर चढ़ युवक ने खुदकुशी की दी धमकी, शराब की करने लगा डिमांड, गुटखा देने पर हुआ आया नीचे अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक शराबी के नखरे से लोग परेशान हो गए। युवक शराबी और पैसे की मांग कर पेड़ पर चढ़ गया और खुदकुशी की धमकी देने लगा। करीब 6 घंटे तक युवक पेड़ में चढ़ा रहा। उसे नीचे उतारने लोग तरह-तरह के प्रलोभन देते रहे, जब वह नीचे उतर आया तब सभी ने राहत की सांस ली। दरअसल, बुधवार सुबह 5 बजे घरों से टहलने निकले लोगों ने कंपनी बाजार के जामुन पेड़ पर एक युवक को चढ़ा देखा। उस दौरान लोगों ने ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई। काफी देर बाद तक युवक पेड़ से नहीं उतरा तो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। एक-एक कर लोग मौके पर रुकते गए और भीड़ जमा हो गई। पेड़ पर चढ़े युवक से कारण जानने की कोशिश की गई लेकिन वह कुछ भी नहीं बोलता था। बीच-बीच में शराब और रुपयों की मांग करता था। युवक की हरकतों को देखकर लग रहा था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अंबिकापुर शहर में इसके पहले मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के पेड़ से गिरने से मौत की घटना हो चुकी है इसलिए इस बार पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई थी। युवक को नीचे उतारने का पूरा प्रयास किया जा रहा था। उसे शराब और रुपए देने का लालच भी दिया गया लेकिन वह नीचे नहीं उतर रहा था। आराम से पेड़ की दो-तीन डंगाल के बीच बैठा हुआ था। बीच-बीच में वह ऊपर डाल में चला जाता फिर नीचे आ जाता था। लगभग 6 घंटे तक युवक पेड़ पानी चढ़ा रहा। नीचे से लोग उसकी जरूरतों की पूर्ति का भरोसा देते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक मीडिया को बताया कि युवक की नौटंकी देखकर लोग परेशान भी हो चुके थे। खाने-पीने से लेकर अलग-अलग वस्तुओं का नाम लेकर उसे नीचे उतरने बोला जा रहा था जब गुटखा पाउच खाने का लालच दिया गया तो वह नीचे उतर आया, मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira