LSG vs KKR : लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से जीता मैच, केकेआर को एक शानदार कैच ने हराया
LSG vs KKR : लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से जीता मैच, केकेआर को एक शानदार कैच ने हराया
स्पोर्ट्स डेस्क। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 रन से हरा दिया है। कोलकाता इसी के साथ आईपीएल-2022 से बाहर हो गई है। 211 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच को लगभग जीत ही गई थी, लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह का विकेट गिरने से सपना टूट गया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में 208 ही रन बना सकी।
एविन लुईस ने शानदार कैच पकड़ा
कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में 21 रनों की दरकार थी। इस दौरान गेंद मार्कस स्टॉयनिस के हाथों में थी, वहीं स्ट्राइक पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे रिंकू सिंह थे। रिंकू ने स्टॉयनिंस की पहली गेंद पर चौका लगाने की साथ-साथ अगली दो गेंदों पर बैक टू बैक दो छक्के जड़ दिए। रिंकू की इस तूफानी बल्लेबाजी देखने के बाद लखनऊ के फैंस की सांसे कुछ देर के लिए रुक गई थी।
PBKS Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार, चौथे स्थान के लिए इस टीम से मुकाबला
पहली तीन गेंदों पर 16 रन बटोरने के बाद कोलकाता को आखिरी 3 गेंदों पर 5 रनों की जरूर थी। चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने दौड़ कर दो रन लिए। अब केकेआर को 2 गेंदों पर 3 रनों की दरकार थी और ऐसा लगने लगा था कि केकेआर इस सीजन की सबसे बड़ी रन चेज पूरी कर लेगा। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। पांचवी गेंद पर रिंकू सिंह एक्सट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाना चाहते थे, मगर वह गेंद को हवा में मार बैठे। बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में तैनात लुईस तेजी से गेंद की तरफ भागे और उलटे हाथ से कैच को लपका। लुईस का यह कैच देखने के बाद हर कोई हैरान था और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट बना।
लुईस के इस दमदार कैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर तीन रनों की दरकार था। चौका लगता तो केकेआर मैच जीत जाती, वहीं दो रन होते तो आईपीएल 2022 का पहला सुपर ओवर खेला जाता। मगर स्टॉयनिस ने आखिरी गेंद पर उमेश यादव को यॉर्कर पर बोल्ड कर लखनऊ सुपर जाएंट्स को धमाकेदार जीत दिलाई।
CSK vs GT: गुजरात ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, साहा की नाबाद पारी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira