महंगाई की पड़ी मार, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, इतने का हुआ इजाफा
महंगाई की पड़ी मार, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, इतने का हुआ इजाफा
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो गए हैं। आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं जिससे खाना पकाना और भी महंगा हो गया है।
7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारीभरकम बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira