प्लेसमेंट कैम्प, 99 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से कॉलेज पास वाले कर सकते हैं अप्लाई, जानिए शैक्षणिक योग्यता

प्लेसमेंट कैम्प, 99 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से कॉलेज पास वाले कर सकते हैं अप्लाई, जानिए शैक्षणिक योग्यता गरियाबंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 23 मई, सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- बजाज एलायंस लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर एवं प्रेरक रावनभाठा, गरियाबंद से प्राप्त एजेंसी सेल्स ऑफिसर, सेल्स एक्जकेटिव, स्पीच थेरेपिस्ट, काउंसलर/परामर्शदाता, व्यावसायिक प्रशिक्षक/लिपिक सह भंडार प्रभारी, विशेष शिक्षक (श्रवण/दृष्टि बाधित/बौद्धिक), शारीरिक शिक्षक, डायटिशियन/योगा शिक्षक, सामान्य शिक्षक, केयर टेकर, रसोईया, आया, भृत्य, सुरक्षा, कर्मचारी (चौकीदार) एवं स्वीपर आदि के 99 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। एजेंसी सेल्स आफिसर व सेल्स एक्जीक्यूटिव हेतु 12वीं पास, स्पीच थेरेपिस्ट हेतु संबंधित डिग्री/डिप्लोमा, कांउसलर/परामर्शदाता पद हेतु स्नातकोत्तर (एमएसडब्ल्यू/ समाजशास्त्र/मनोविज्ञान, व्यावसायिक प्रशिक्षक/लिपिक सह भंडार प्रभारी पद हेतु स्नातक व सिलाई/पीजीडीसीए/डीसीए, विशेष शिक्षक (श्रवण/दृष्टि बाधित/बौद्धिक) पद हेतु विशेष बीएड/डीएड (श्रवण/दृष्टि बाधित/मानसिक), शारीरिक शिक्षक, डायटिशियन/योगा शिक्षक पद हेतु स्नातक/बीएड/डीएड, सामान्य शिक्षक हेतु स्नातक/बीएड/डीएड, केयर टेकर पद हेतु 10वीं एवं रसोईया, सहायक रसोइया, आया, भृत्य, सुरक्षा कर्मचारी (चौकीदार) व स्वीपर पद हेतु कक्षा 8वीं निर्धारित है। नोट- प्लेसमेंट कैंप में अभ्यर्थी अपने विवेक का इस्तेमाल करें। कंपनी और काम से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करे।