अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम जांजगीर-चांपा। एक तेज रफ्तार हाइवा ने गुरुवार को एक्टिवा सवार महिला को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद भीड़ इकट्टा हो गया। और गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमा लगा दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, एक घायल जानकारी के अनुसार, पलाड़ीकला निवासी चमेली साहू अपने पति दादूराम साहू के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक्टिवा से अंतिम संस्कार में शामिल होने ठठारी जा रही थीं। नेशनल हाईवे-49 पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे और चमेली साहू को हाइवा कुचलते हुए निकल गया। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बिलासपुर में पदस्थ एक महिला जज सक्ती से जा रही थीं। वह भी जाम में फंस गईं। हालांकि जज की गाड़ी होने का पता चलने पर लोगों ने उन्हें जाने दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद 25 हजार रुपए मुआवजा राशि देने की बात पर लोग वहां से हटे। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira