छत्तीसगढ़ में KGF : कोरबा में कोयले की खुली लूट, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, दिए जांच के निर्देश
कोरबा। एसईसीएल माईंस के अंदर और बाहरी इलाके में रोजाना करोड़ों रूपये के कोयले की तस्करी खुलेआम की जा रही हैं। जिसके लिए बकायदा ये माफिया गांव के भोले भाले ग्रामीणों की जान को जोखिम में डालकर रोजाना कोयला चोरी के लिए खदान में उतारा जाता हैं। यह आरोप प्रदेश के भाजपा नेता ओपी चौधरी ने लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें कोयले की तस्करी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1526921341597003776?t=ZhaZG1SdzTW6EppbFknO0w&s=08
एशिया की सबसे बड़ी गेवरा कोल माईंस के इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपका-हरदीबाजार, गेवरा, सरईपाली सहित मानिकपुर खदान में कोल माफिया के इशारे पर कैसे हजारो की संख्या में ग्रामीण खदानों में सीधे घुसकर रोजना हजारों टन कोयले की दिनदहाड़े चोरी कर रहे है।
एसईसीएल की माईस में त्रिपुरा राईफल्स और केंद्रीय औद्योगिक बल के सशस्त्र जवान तैनात हैं, लेकिन खदान में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गांव के इस भीड़ पर कार्रवाई करने से वो भी सौ बार सोचते हैं।
पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने गेवरा माईंस के इस वीडियों को फेसबुक और ट्वीटर पर ट्वीट कर कर ना केवल कोरबा बल्कि प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिये हैं। उधर ओपी चौधरी के सोशल मीडिया में कोरबा के मामले को उठाने के बाद पुलिस और माईनिंग विभाग हरकत में आई है।
बिलासपुर पुलिस ने तीन ट्रेलर चोरी का कोयला बुधवार को बिलासपुर में पकड़ा, वही गुरूवार की सुबह माईनिंग विभाग ने कुसमुंडा और हरदीबाजार क्षेत्र से इसी गिरोह के 2 ट्रक और 2 पिकअप चोरी का कोयला पकड़कर जब्त की। साथ ही मानिकपुर खदान क्षेत्र से एक ट्रक चोरी का कोयला पकड़ा है। लेकिन जानकार इसे खानापूर्ति की कार्रवाई बता रहे हैं।
इधर आईजी रतनलाल डांगी ने कोयला चोरी के वायरल वीडियो के आधार पर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में बिलासपुर के एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट बिलासपुर को जांचकर्ता बनाया गया है।
आईजी ने कहा है कि….. वायरल वीडियो कहां का और किस जिले का है ?
लोगों की इतनी संख्या खदान में प्रवेश करने से वहां तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने क्यों नहीं रोका ?
एसईसीएल खदानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस में कैसा तालमेल है ?
पूर्व में कोयला चोरी की रिपोर्ट एसईसीएल द्वारा कब-कब थानों में की गयी है एवं उस पर पुलिस के द्वारा क्या.क्या कार्रवाई की गयी है ?
चोरी का ये कोयला खरीदने वाले सरगना कौन.कौन है। ये चोरी का कोयला किसको बेच रहे थे। ?
इस कोयला चोरी के प्रकरण में क्या किसी अधिकारी-कर्मचारी की सहभाभिता है ?
6 बिन्दुओं पर दिये गये इस जांच आदेश के बाद कोल माफियाओं के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। आईजी रतनलाल डांगी के इस जांच आदेश के सामने आते ही जिले में एक बार फिर कोल माफिया अंडरग्राउंड हो गये हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि रेंज आईजी के आदेश के बाद क्या पुलिस टीम सरगनाओं तक पहुंच पाती हैं, या फिर पुलिस के हाथ खाली ही रहते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira