छत्तीसगढ़ के इस संभाग में हुई जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जिलों के लिए जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के इस संभाग में हुई जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जिलों के लिए जारी की चेतावनी रायपुर। बस्तर संभाग में गुरुवार की शाम मौसम ने फिर करवट बदली। जगदलपुर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब डेढ़ घंटे तक तेज झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई। काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों में बस्तर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है। जगदलपुर शहर में शाम 4 बजे से मौसम खुशनुमा हो गया था। कुछ देर तक ठंडी हवाएं भी चली। वहीं 5 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि डेढ़ घंटे बारिश हुई है। जो इस साल मई महीने की सबसे अधिक बारिश है। शहर में शहीद पार्क, बलाजी वार्ड समेत अन्य इलाकों की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई थी। हालांकि, अब बारिश रुक गई है तो अब धीरे-धीरे सड़कों से पानी भी उतर रहा है।

 जारी किया गया अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने संभाग के बस्तर, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव इन जिलों में आने वाले 4 घंटों में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मध्य-मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी वजह से बारिश और अंधड़ के आसार बने हुए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 2021-22 की पहली किस्त होगी जारी, 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira