रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, युवती घायल कोंडागांव। रायपुर-जगदलपुर रोड में आज बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। घटना कोंडगांव के जुगानी पुल के पास हुई है। मृतक का नाम संतु नेताम और मंगतू नेताम है। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक ही स्कूटी से जा रहे थे। टक्कार के बाद स्कूटी सवार तीनों दूर जा गिरे। तीनों कोंडगांव जा रहे थे। हादसे में मंगतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतु नेताम और युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में संतु की भी मौत हो गई। वहीं युवती की हालत गंभीर है । स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, वहीं 108 एंबुलेंस को कॉल किया। तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए दोनों घायल को ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान संतु की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।