राशन कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत, पंचायत सचिव का वीडियो वायरल

राशन कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत, पंचायत सचिव का वीडियो वायरल कबीरधाम। पंचायत सचिव का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सचिव पर रिश्वत लेने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में सचिव हितग्राही से राशन कार्ड बनवाने के नाम से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी सचिव ने हितग्राही का राशन कार्ड नहीं बनाया। बता दें कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि सत अंजोर डॉट कॉम नहीं करता है। इधर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने एक मीडिया से कहा कि,  मुझे जानकारी मिली है कि ललित बांधे पंचायत सचिव जो राशन कार्ड बनवाने के नाम से 2500 रुपए हितग्राही से लिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जांच की जाएगी और पुष्टि करने के बाद सचिव पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखिये वीडियो- https://youtube.com/watch?v=GHH9rciDMOs&feature=share जानकारी के अनुसार, सचिव ललित बांधे पहले भरेवा पारा पंचायत में पदस्थ था। जिस पर वहां भी अन्य मामले में गबन करने का आरोप लगा था, जिसके बाद सचिव ललित बांधे को निलंबन की कार्रवाई की गई थी। उसे पंडरिया जनपद पंचायत में अटैच किया गया था।