चित्रकोट जलप्रपात से लड़की ने लगाई छलांग, मौत का मंजर कैमरे में हुई कैद, पुलिस तलाश में जुटी जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात में एक लड़की छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाली लड़की कौन ये जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। घटना के बाद 5 घंटे बीत जाने के बाद भी पता नहीं चला है। खुदकुशी का यह पूरा नजारा एक शख्स ने इस वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह मौत का मंजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये घटना लगभग 1 बजे की है। युवती वॉटर फाल के पास पहुंची। वह अपने साथ कपड़े भी रखी थी। कुछ देर तक वाटर फाल के आसपास घूमती रही फिर नजदीक पहुंच गई। इतने करीब देख वहां तैनात पुलिस जवानों और आसपास के लोगों ने उसे मना किया। इससे पहले कि वे रोकते करीब 100 फीट ऊंचाई से युवती ने वाटरफाल में छलांग लगा दी। इस दौरान नाविक भी नीचे मौजूद थे, लेकिन वे भी बचा नहीं सके। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि युवती ने सुसाइड करने के लिए छलांग लगाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी इसके बारे में पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों ने बताया कि युवती अचानक झरने के किनारे पर गई तो लोगों ने उसे पीछे आने को कहा। मगर वो नहीं मानी, एक शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया।