दर्दनाक हादसा : पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 की मौत, आरोपी हाइवा चालक फरार

दर्दनाक हादसा : पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 की मौत, आरोपी हाइवा चालक फरार बिलासपुर। बिलासपुर-तखतपुर मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं घटना के बाद आरोपी चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया है। तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या या दुर्घटना : सड़क किनारे मिली पत्रकार की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका जानकारी के मुुताबिक, शुक्रवार देर रात मालवाहक ऑटो में सवार होकर चार लोग तखतपुर की ओर जा रहे थे। उसी समय मेन रोड में तेज रफ्तार हाइवा आ रही थी। घटना तखतपुर के मोछ मोड़ के पास की है। तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार 2 लोग उछल कर सड़क से दूर जा गिरे। वहीं चालक और बाजू में बैठा फ़रहदा-जरहागांव में रहने वाला महेश कुमार साहू ऑटो में फंसा रहा। ध्वनि प्रदूषण : DJ पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी बताया जा रहा है कि महेश साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा है। ऑटो में फंसे ड्राइवर व महेश को गैस कटर की मदद से निकाला गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चित्रकोट जलप्रपात से लड़की ने लगाई छलांग, मौत का मंजर कैमरे में हुई कैद, पुलिस तलाश में जुटी हादसे मे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि, गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई। अभी अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।