फांसी के फंदे पर मिली ASI की लाश, मची सनसनी, कुछ दिन पहले हुए थे लाइन अटैच दुर्ग। भिलाई के एक लॉज में फांसी के फंदे पर लटकी एएसआई (ASI) की लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच में जुटी है। मृतक एएसआई का नाम फारुख शेख था, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही छावनी से हटाकर लाइन अटैच किया गया था। जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी थाना में ASI फारूख शेख दो दिन पहले तक पदस्थ था। शिकायतें मिलने के बाद दुर्ग एसएसपी ने अभिषेक पल्लव ने ASI को लाइन अटैच कर दिया था। खबर है कि लाइन अटैच होने के बाद से ही एएसआई डिप्रेशन में था। कल शाम वो भिलाई के बसंत टाकिज के पास स्थित सुविधा होटल में पहुंचा था। होटल में ही एक कमरे में वो रूका हुआ था। दर्दनाक हादसा : पूर्व सांसद के भतीजे समेत 4 की मौत, आरोपी हाइवा चालक फरार आज जब काफी देर तक होटल का कमरा नहीं खुला तो कमरा खुलवाया गया, जिसके बाद एएसआई को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। होटल के कमरे से कुछ शराब की बोतलें भी मिलने की बात सामने आयी है, लेकिन अभी इस मामले में पुलिस ने कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ पाने की स्थिति में होगी। हत्या या दुर्घटना : सड़क किनारे मिली पत्रकार की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका