50 लाख की लूट का खुलासा 5 दिन बाद, व्यापारी को लूटने हमाल ने रची थी साजिश, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक

50 लाख की लूट का खुलासा 5 दिन बाद, व्यापारी को लूटने हमाल ने रची थी साजिश,  10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक रायपुर। अनाज व्यापारी से राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपए की लूट को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लाखों रुपए नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त की है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड समेत 3 आरोपी अभी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं। गौरतलब है कि घटना माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई की है। अनाज के थोक व्यापारी नरेंद्र खेत्रपाल की थोक मार्केट डूमरतराई में दुकान है। सोमवार 16 मई की रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर देवपुरी होते हुए टैगोर नगर अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसके पास एक बैग में आरटीजीएस का 45 लाख और दुकान में बिक्री किये गए माल से 5 लाख नकदी प्राप्त हुए थे। टोटल 50 लाख नगदी बैग में लेकर स्कूटी से अपने घर टैगोर नगर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान डूमरतराई मिंटू शर्मा पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार 9 युवक वहां पहुंचे और व्यापारी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने लगे। इसके बाद गाड़ी की डिक्की से 50 लाख रूपये और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गये थे। इस घटना की जानकारी के बाद रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया। साईबर यूनिट और एंटी क्राईम की टीम को टास्क देकर आरोपियों का सुराग जुटाने में लगाया गया। एएसपी कीर्तन राठौर के दिशा निर्देश में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों का सुराग जुटा रही थी, तभी घटनास्थल और थोक मार्केट के सीसीटीवी फूटेज खंगालने के साथ ही व्यापारी के स्टाफ और पुराने स्टाफो के बारे में रिकार्ड खंगाले गये। पुलिस की इसी तफ्तीश के दौरान डूमरतराई थोक मार्केट में हमाल का काम करने वाले देवेंद्र धृतलहरे और अजय उर्फ अज्जू की भूमिका संदिग्ध होने की जानकारी मिली। पुलिस इन दोनों युवको की तलाश कर रही थी, इसी दौरान अभनपुर क्षेत्र के कुछ युवकों के इस वारदात में शामिल होने की टीप मुखबिर से पुलिस को मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने शिव कुमार कोसले को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया गया गया। जिसमें आरोपी ने इस वारदात में शामिल होने की बात कबूल करते हुए इस पूरी वारदात को मास्टर माइंड देवेंद्र धृतलहरे और अजय उर्फ अज्जू को बताया जो कि थोक मार्केट में हमाल का काम करते है। आरोपी से पूछताछ में ये बात सामने आई कि व्यापारी अक्सर शाम के वक्त थैले में कैश लेकर घर लौटता था, जिसकी जानकारी देवेंद्र और अजय को थी। लिहाजा दोनों ने मिलकर व्यापारी को लूटने की योजना तैयार की और फिर अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को 11 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया गया। लूट की इस वारदात के बाद बकायदा शिव कुमार कोसल व्यापारी के एटीएम कार्ड से 40 हजार रूपये निकाला गया। इस दौरान उसने शशिकांत और बनवारी नामक युवकों को साथ रखा और एटीएम से निकाले पैसे खर्च किये। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल 11 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 लाख 95 हजार 400 रूपये, एटीएम कार्ड, बैंक पास बूक, 5 मोबाईल और 5 मोटर साईकिल जब्त किया है। वही इस डकैती की वारदात के मास्टर माईंड देवेंद्र धृतलहरे, अजय उर्फ अज्जू और तिलक नामक आरोपी अब भी फरार है, जिनकी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

       1. शिव कुमार कोसले 21 साल निवासी ग्राम केन्द्री सतनामी पारा अभनपुर,
  1. मनीष यादव पिता कमल नारायण यादव उम्र 18 साल निवासी ग्राम केन्द्री शीतला पारा वार्ड नंबर 19 थाना अभनपुर रायपुर।
  2. टिकेश चतुर्वेदी पिता छबि लाल चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम केन्द्री सतनामी पारा थाना अभनपुर।
  3. सूरज महेश्वर पिता रोहित कुमार महेश्वर उम्र 18 साल निवासी छोटा तालाब के पास सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।
  4. नरेन्द्र बंजारे उर्फ बबलू पिता नारायण बंजारे उम्र 19 साल निवासी सेजबहार बाजार चैक थाना मुजगहन रायपुर।
  5. अगम दास कोसले पिता स्व. कृपाराम कोसले उम्र 24 साल निवासी सेजबहार नीम चैक पास थाना मुजगहन रायपुर।
  6. विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक।
  7. शशिकांत चतुर्वेदी उर्फ गोलू पिता मंगतू राम चतुर्वेदी उम्र 29 साल निवासी ग्राम केन्द्री आजाद चैक थाना अभनपुर रायपुर।
  8. बनवारी यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम सिंगारभाठा भाठापारा पोस्ट केन्द्री थाना अभनपुर रायपुर।
फरार आरोपी:- देवेन्द्र धृतलहरे निवासी माना बस्ती रायपुर, अजय उर्फ अज्जू, तिलक शामिल है।