महंगाई से राहत : पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती, दाम घटेंगे, सिलेंडर पर मिलेगी इतनी सब्सिडी

महंगाई से राहत : पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती, दाम घटेंगे, सिलेंडर पर मिलेगी इतनी सब्सिडी नई दिल्ली। महंगाई से आम जनता बेहद परेशान है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस महंगाई से सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। जिसे भांपते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  केंद्र सरकार ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। https://twitter.com/nsitharaman/status/1527999332103794690?t=ErRT-ky1FXjIMaRNMQREOw&s=08

प्लास्टिक उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटी

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हम उन प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर भी कस्टम ड्यूटी कम कर रहे हैं जहां हमारी आयात निर्भरता ज्यादा है। स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा। कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।  वित्त मंत्री ने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता को बेहतर करने के लिए मानक अमल में लाए जा रहे हैं और सीमेंट की कीमत कम करन के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है।