बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर की शादी, परिवार वालों की मौजूदगी में लिये सात फेरे मुंबई। बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने शादी कर ली हैं। 43 वर्षीय सिंगर कनिका 20 मई 2022 को एनआरआई बिजनेसमैन गौतम से लंदन में शादी की। उन्होंने खास दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। इस दौरान वे काफी खूबसूरत दिख रही थी। ग्रैंड लेवल पर हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज पर फैन्स भी खूब प्यार लूटा रहे है और बधाई देते हुए कमेंट्स कर रहे है। कनिका की यह दूसरी शादी है। एक बार फिर शादी के बंधन में बंधकर कनिका खुश तो है ही साथ ही इमोशनल भी हो गई है। उन्होंने अपनी वेडिंग की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है और पति गौतम के लिए स्पेशल नोट लिखा है। कनिका कपूर ने शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- और मैंने आखिरकार हां कह दी। आपके साथ परियों वाली कहानियां सच हो सकती है सिर्फ उन पर भरोसा करना कभी कम न करें। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा- सपने जरूर देखने चाहिए क्योंकि एक दिन ऐसा आता है जब वे सच हो जाते है। मुझे भी आखिरकार मेरा राजकुमार मिल गया है। हमें मिलाने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद। कनिका कपूर यहीं नहीं रूकी और उन्होंने आगे लिखा- मैं अपने प्यार के साथ नई जर्नी शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। तुमसे प्यार करना और तुम्हारे साथ बहुत कुछ सीखना चाहती हूं, लेकिन साथ हंसना सबसे जरूरी है। बता दें कि कनिका कपूर ने गौतम के साथ 20 मई शादी की। कपल की शादी में शानदार सजावट की गई की। दोनों इस दौरान काफी एक्साइटेड नजर आए। कनिका कपूर ने शादी में हल्का गुलाबी रंग का लहंगा कैरी किया। लहंगा के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1998 में बिजनेसमैन राच चंडोक से शादी की थी। लंबे समय तक साथ रहने के बाद 2012 में तलाक हो गया। कनिका कपूर के 3 बच्चें है और वे पति से तलाक लेने के बाद तीनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर ही थी।