पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत, सीएम भूपेश बोले- सेंट्रल एक्साइज कम करने से 570 करोड़ का होगा नुकसान, केंद्र सरकार को दिया ये सुझाव

पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत, सीएम भूपेश बोले- सेंट्रल एक्साइज कम करने से 570 करोड़ का होगा नुकसान, केंद्र सरकार को दिया ये सुझाव रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद रवाना होने से पहले पेट्रोल- डीजल के दाम करने पर बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल में 6 रुपए और पेट्रोल में 8 रुपए घटाया है। हम तो कहते हैं कि, यूपीए सरकार के समय में जितना एक्साइज ड्यूटी था। उतना ही केंद्र सरकार को लाना चाहिए। केंद्र के पेट्रोल-डीजल कम करने पर भी हमको सेंट्रल एक्साइज के माध्यम से 570 करोड़ का नुकसान हो रहा है। लेकिन प्रदेश की जनता के हित में हम फैसले का स्वागत करते हैं। केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जो यूपीए सरकार के समय में एक्साइज लिया जाता था। उसी के हिसाब से लेना चाहिए। यह भी पढ़े- सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार आगे बघेल ने कहा कि, भारत सरकार ने पहली बार 4 प्रतिशत सेस लगाया है। जो पहली बार लगाया गया है उसे समाप्त किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने कम किया था। राज्य सरकार का हिस्सा भी उसमें कट गया। 42 प्रतिशत हमें मिलता है और बाकी बचा केंद्र सरकार को जाता है। पड़ोसी राज्य का अध्ययन कर रहे हैं। उसके हिसाब से छत्तीसगढ़ में भी कम करेंगे। भारत सरकार से पुनः मेरी मांग है कि यूपीए सरकार में जितना रसोई गैस का दाम था उतने ही दाम पर ले आएं।

जैव विदिधता बोर्ड में नहीं हो रहा काम

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बहुत सारे जैव विदिधता बोर्ड जो लंबे समय से बने थे, लेकिन काम नहीं हो पा रहा था। हमारी सरकार में बोर्ड का विकास किया जा रहा है। बजट निकाला जा रहा है। हमारे आदिवासी समाज के पूर्वजों ने जो चित्र बनाए हैं। जो पूरे छत्तीसगढ़ में 34 जगह पर हैं। जिसमें चरामा, कोरबा, धरमजयगढ़, जैसे विभिन्न जगह पर हजारों साल पुराने चित्र मिले हैं। उसे पार्क बनाने का फैसला हम लोगों ने किया है। जैव विविधता दिवस के अवसर पर आज कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें सीएम भूपेश भी शामिल हुए थे। आगे उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनने के बाद बोर्ड को नए तरीके से बनाया गया है। अनेक समितियां गठित की गई है। गांव में जैव विविधता संरक्षित सुरक्षित किया जा सकता है, उस दिशा में काम किया जाएगा। बीजेपी संगठन में बदलाव के कयास, डॉ रमन सिंह बोले- सबको अध्यक्ष बनने की इच्छा, नए कपड़े सिलवा लिये