मौत का हुआ साक्षात दर्शन : युवक जुता पहनने हाथ से उठाया,सांप का फन देख तत्काल फेंका...

मौत का हुआ साक्षात दर्शन : युवक जुता पहनने हाथ से उठाया,  सांप का फन देख तत्काल फेंका... कोरबा। प्रचंड गर्मी से इंसान के साथ जीव भी परेशान है। वे अपनी लिए छांव तलाश रहे हैं। इस तलाश में सांप घरों में घुस जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कोरबा जिले से सामने आया है। नाग सांप एक जुता में घुस गया। इस बात की खबर किसी को नहीं हुई। जब युवक जुता पहनने गया, तब नाग सांप फन फैलाकर प्रकट हो गया। ये मामला शनिवार को दादरखुर्द से लगे ढेलवाडीह बस्ती में देखने को मिला। यहां श्याम लाल नामक व्यक्ति के घर सुबह उस समय एक अनहोनी टल गया, जब युवक जूते पहनने के लिए जूता निकाला ही था की जूते के अंदर से साक्षात मौत सामने निकल गया। जल्दी उसने जूते को फेंका, इसके बावजूद कोबरा सांप बाहर नहीं आया। तब कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे टोकरी से ढक दिया।   लोगों ने बिना देर किए स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इस घटना की जानकारी दी और उन्होंने अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन को ढेलवाडीह रवाना किया। उसने जूते के अंदर से कोबरा को बाहर निकाल रेस्क्यू किया। तब जाकर घर वालों के साथ गांव वालों ने राहत की सांस ली। जितेंद्र ने कहा है कि हमारी टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अपनी सेवा देती हैं, जिसमें कुसमुंडा, बंकीमोंगरा, दीपका, हरदीबाजार, ढेलवाडीह, बलगी, एनटीपीसी, दर्री, कटघोरा, रजगामार, उर्गा, भैसमा, बालको, करतला जैसे दूर क्षेत्र भी शामिल हैं। दिन प्रतिदिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहें, अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचा रहे।