विधायक अनिता शर्मा के कार्यालयीन गांव में विद्युत अव्यवस्था, लोग हलाकान

विधायक अनिता शर्मा के कार्यालयीन गांव में विद्युत अव्यवस्था, लोग हलाकान धरसींवा। स्थनीय विधायक अनिता शर्मा के कार्यालयीन गांव सांकरा में विद्युत अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हल्की बारिश या तेज हवा चलने के बाद तो दो दो दिन तक ग्रामीण अंधेरे में रहते हैं। विद्युत अव्यवस्था के चलते पेयजल आपूर्ति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। सिलतरा सब स्टेशन से सांकरा की दूरी लगभग एक किलो मीटर के आसपास है। इसके बावजूद आलम यह है कि हल्की बारिश भी हो तो बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। सब स्टेशन कॉल करने पर यही जबाब मिलती है कहीं फाल्ट आ गया खोज रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाम को अंधड़ चलने के बाद दो दिन बिजली आपूर्ति ठप्प रही जिसके चलते ग्रामीण पेयजल को तरस गए, क्योंकि बिजली न होने से पानी टंकी नहीं भरी ओर पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी, तब पेयजल समस्या को हल करने ग्राम पंचायत ने टैंकरों से पानी सप्लाई कराया।

शनिवार की रात से फिर बिजली आपूर्ति ठप

शनिवार रविवार की दरम्यानी रात तेज हवा चलने के बाद से सांकरा में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सुबह आई तो लो बोल्टेज आई इसके बाद दिनभर बिजली आने जाने का सिलसिला चलता रहा और रविवार की रात आधे सांकरा में पुनः बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

 दूरस्थ गांवों में क्या स्थिति होगी

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में विद्युत सबस्टेशन है सबस्टेशन से सांकरा सोण्डरा की दूरी एक डेढ़ किलो मीटर के आसपास ही है जब इतने समीप के गांव में इतनी विद्युत अव्यवस्था है तो दूरस्थ गांवो में क्या हाल होंगे समझा जा सकता है।

विधायक के कार्यालयीन गांव में ही अव्यवस्था क्यों

सांकरा गांव धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिता शर्मा का कार्यालयीन गांव है। इस गांव की सबसे बड़ी विशेषता यह भी है कि यहां से कभी कांग्रेस हारी नहीं बाबजूद इसके इसी गांव में सर्वाधिक विद्युत अव्यवस्था समझ से परे है, यहां यह भी समझना होगा कि विद्युत अव्यवस्था अघोषित बिजली कटौती में इतनी शक्ति होती है कि बड़ी से बड़ी लोकप्रिय सरकार तक गिर जाती हैं फिर तो ये एक विधानभा क्षेत्र की बात है।