अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, महुआ शराब के साथ एक कोचिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई की है। सकरी आईटीआई के पास भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही एक कोचिया को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 22 मई को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल से काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर बलौदाबाजार की ओर जा रहा है। इस सूचना पर ग्राम सकरी आईटीआई के पास पुलिस घात लगाकर बैठी रही। कुछ देर में एक व्यक्ति होण्डा साईन में सवार होकर अमेरा तरफ से बलौदाबाजार की ओर आ रहे थे। रास्ते में उसे रोक कर मोटर साइकिल की तलाशी ली गई। इस दौरान डिक्की में एक प्लास्टिक जरकिन में कच्ची महुआ शराब 5 लीटर और स्प्राईट के बाटल में 7 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला। नाम पता पुछने कमल माण्डले पिता घनश्याम माण्डले (32 वर्ष) कानाकोट थाना पलारी जिला बलौदाबाजार बताया। पूछने पर शराब को अवैध बिक्री करने ले जाना बताया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से कच्ची शराब और मोटर साइकिल की जब्त की गई। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, आरक्षक यशवंत यादव, संतोष कोसले का योगदान रहा है।