जिम्नास्ट सिमोन के सपोर्ट में आए रवि शास्त्री, ट्वीट कर कही ये बात....

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल से अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने अचानका फाइनल से अपना नाम वापस लिया। सिमोन ने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए फाइनल से नाम वापस लिया है। छह बार के ओलंपिक मेडल विजेता सिमोन के इस फैसले का भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने तारीफ की है। शास्त्री ने सिमोन के समर्थन में ट्वीट किया है। शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा कि सिमोन आपको किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। रवि शास्त्री ने ट्विटर पर जिम्नास्ट सिमोन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप अपना समय लीजिए सिमोन बाइल्स। इतनी कम उम्र में आपने अपने बारे में सोचने का अधिकार हासिल किया है। इसमें 48 घंटे या फिर 48 दिन भी लग सकते हैं। आप को किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। नाओमी ओसाका आपको भी। भगवान आपका साथ दें लड़कियों।' https://twitter.com/RaviShastriOfc/status/1420629698854350853

नाओमी ओसाका भी ले चुकी है फैसला

बता दें कि सिमोन ने फाइनल से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा था। लगातार तीसरे गोल्ड मेडल जीतने का सपना देख रही अमेरिकी महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इससे पहल जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने इस साल मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया था। यह भी पढ़े-पुराने सोने के गहने पर हॉलमार्किंग नहीं, नये नियम के बाद अब क्या होगा, जानिए इस खबर में

पूरी दुनिया का भार कंधों पर

24 साल की सिमोन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'कभी-कभी उन्हें लगता है, जैसे पूरी दुनिया का भार उनके कंधों पर है। मुझे पता है कि मैं इस प्रेशर को भुलाकर ऐसे प्रदर्शन करती हूं कि जैसे मुझे इसका कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन कई बार यह बहुत मुश्किल होता है। ओलंपिक कोई मजाक नहीं है। लेकिन मुझे खुशी है कि वर्चुअली मेरा परिवार मेरे साथ है, वे मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हैं।'