बदहाल सड़क से हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

बदहाल सड़क से हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल जशपुर। जिले में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक बस जशपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा डुमरबहार के पास हुई है। घायल 15 लोगों का कांसाबेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि कटनी गुमला सड़क की बदहाली है। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इधर हादसे की सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में इस तारीख तक संभल कर रहे, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका खराब सड़क को लेकर जशपुर कलेक्टर माह के हर टीएल मीटिंग में एनएच 43 की बदहाली और धीमे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश देते हैं। बावजूद उसके अधिकारियों की लापरवाही देखी जा रही है, जिसका खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।

 बस में 50 यात्री थे सवार

पथलगांव से जशपुर के लिए यात्री बस जा रही थी, जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे। तभी अनियंत्रित होकर डूमरबहार के समीप बस पलट गई। घटना में घायल 15 लोगों का कांसाबेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा।