भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे चरण में सोमवार को कटेकल्याण पहुंचे। यहां उन्होंने डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान छिंदनार में डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिए डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस, तिरपुर के बीच एमओयू किया।
मुख्यमंत्री बघेल डेनेक्स फैक्ट्री में श्रमिकों से मुलाकात की। काम के संबंध में उनसे चर्चा की। मजदूरों को होने वाली समस्या के संबंध में जानकारी ली। श्रमिकों ने सीएम को फैक्ट्री के कार्य और उत्पाद को लेकर बताया कि डेनेक्स में तैयार कपड़ों की देश विदेश से मांग हो रही है।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा की आदिवासी महिलाओं ने 16 महीने में 50 करोड़ का व्यापार किया है। इससे दंतेवाड़ा के 800 लोगों को रोजगार मिला। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "दंतेवाड़ा नेक्स्ट, अब यूके और यूएस में बेस्ट" बनेगा। डेनेक्स एक नया कीर्तिमान रचेगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कटेकल्याण में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों ने बिजली समस्या की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सब-स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की।
कटेकल्याण में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं