डीकेएस अस्पताल के डॉक्टर विकास सिंह गिरफ्तार, नर्स ने दर्ज कराई थी FIR, जानिए पूरा मामला रायपुर। डीकेएस अस्पताल के फरार डॉक्टर विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में एचओडी के पद पर तैनात है। डॉक्टर के खिलाफ गोलबाजार थाने में नर्स ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टर फरार हो गया था। जिसकी आज गिरफ्तारी की गई। दरअसल, पुलिस शिकायत में नर्स ने बताया था कि, जिस समय उसका इंटरव्यू था उस समय से ही डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड़ और व्हाट्सएप पर अश्लील बातें करते थे। 50 लाख की लूट का खुलासा 5 दिन बाद, व्यापारी को लूटने हमाल ने रची थी साजिश, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक डॉक्टर की गंदी मंशा जब कामयाब नहीं हुई तो उसने सैलरी 14 हजार से कम करके 8 हजार कर दी थी। महिला नर्स ने जब इस बात का विरोध किया तो डॉक्टर उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी देते थे। इस बात से दुखी नर्स ने इसकी शिकायत गोलबाजार थाने में दर्ज कराई। छात्रा के ज्यादा प्रश्न करने से चिढ़ी शिक्षिका, सबक सिखाने प्रायोगिक परीक्षा में कर दिया अनुपस्थित, छात्रा पहुंची थाने पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ धारा 354,509 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बदहाल सड़क से हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल Made our democracy strong, resilient in last 8 years: PM Modi in Tokyo