इस जिले में नई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन, एएसपी के साथ 33 जवान रोकेंगे अपराध

इस जिले में नई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का गठन, एएसपी के साथ 33 जवान रोकेंगे अपराध दुर्ग 23 मई 2022। दुर्ग जिले में अपराध रोकने पुलिस कई कवायद कर रही है। इसी कड़ी में नई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) का गठन किया गया है। इस टीम का गठन तबादले के बाद किया गया है।  टीम की जिम्मेदारी दुर्ग एएसपी नसर सिद्दिकी को दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा रहेंगे। इनके साथ 33 पुलिसकर्मियों को रखा गया है, जो साइबर क्राइम औऱ क्राइम पर लगाम लगाएगी।