छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों में हल्की बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने नौतपा में जताई ये आशंका

छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों में हल्की बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने नौतपा में जताई ये आशंका रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिन सामान्य रहेगा। लोगों को गर्मी से छोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है, लेकिन इससे राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में उमस में बढ़ोतरी रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दोपहर की उमस के बाद शाम को तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म एआरजी मुंगेली रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ में नौतपा, मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में भी प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war