छत्तीसगढ़ : एटीपी मशीन काट 10 लाख रुपये की चोरी, अधिकारियों के उड़े होश राजनांदगांव। जिले में अज्ञात चोरों ने एक एटीपी मशीन काट कर 10 रुपये की चोरी कर ली। एटीपी बिजली कंपनी का है। अज्ञात चोरों ने कैलाश नगर के मशीन काट कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना से अधिकारियों के होश उड़ गए। घटना 21 से 22 मई की बताई जा रही है। एटीपी मशीन में 10 लाख रुपये थे। चोरी की सूचना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों में खलबली मच गई। बिजली कंपनी ने एड टेक्नोलाजी इंडिया लिमिटेड (बैंगलोर) की कंपनी का बिजली उपभोक्ताओं की बिल की राशि का कलेक्शन करने का अनुबंध है। बिजली भुगतान कनेक्शन की राशि दूसरे दिन कार्यालय में जमा की जाती है। अवकाश के चलते कनेक्शन की राशि कार्यालय में जमा नहीं की गई थी। एटीपी मशीन में तीन दिन कनेक्शन की राशि रखी हुई थी। एक दिन में चार से पांच लाख रुपये का कनेक्शन होता है। सोमवार को कंपनी के कर्मचारी कार्यालय का ताला टूटा देख होश उड़ गए। तत्काल इसकी जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखे तो एटीपी मशीन का सामने हिस्से का चादर कटा हुआ था, वहीं लाकर में रखे 10 लाख रुपये गायब थे। मामले में कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war