भूल भुलैया 2 ने बचाई बॉलीवुड की साख, कार्तिक आर्यन की शानदार एक्टिंग

भूल भुलैया 2 ने बचाई बॉलीवुड की साख, कार्तिक आर्यन की शानदार एक्टिंग मुंबई। फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है। दर्शक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से कई हफ्ते पहले भी ट्रेड एक्सपर्ट्स अंदाजा लगा रहे थे कि यह फिल्म बॉलीवुड की नाक बचा पाने में सफल हो सकती है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं। बात की जाए ओपनिंग वीकेंड की तो यह अब तक 55 करोड़ा का आंकड़ा पार कर चुकी है। सोमवार के ऑफिशियल आंकड़ों के आने में अभी देरी है लेकिन मोटा-मोटी यही अनुमान लगाया गया है कि यह फिल्म सोमवार के दिन 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस तो करेगी ही करेगी। साथ ही ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि वर्ल्डवाइड (Bhool Bhulaiyaa 2 Worldwide Box Office) भी कार्तिक आर्यन की यह फिल्म धमाल मचा रही है।  बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश और दुनिया में भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) का जलवा है। फिल्म  ने सोमवार के दिन लगभग 10.50 करोड़ के आसपास कमाई की है। अगर यह आंकड़े सही निकलते हैं तो डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया आसानी से 65 करोड़ा का आंकड़ा पार कर ले जाएगी। वीक डेज में भी अगर यह फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो दूसरे वीकेंड तक आने से पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ले जाएगी। पोर्टल की एक दूसरी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है।   सातवें आसमान पर पहुंचे कार्तिक भूल भुलैया 2 को मिल रहे रिस्पॉन्स से कार्तिक आर्यन सातवे आसमान पर पहुंच चुके हैं। बीते दिनों मुंबई के गेइटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर उन्होंने फैन्स के साथ कुछ समय गुजारा और हर किसी को ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा है। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव ने अहम रोल प्ले किया है।  क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war