RR vs GT : गुजरात और राजस्थान में आज भिड़ंत, जीतने वाली टीम पहुंचेगी फाइनल में स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबले के लिए जंग होगी। दोनों टीम अंक तालिका में पहले और दूसरे नंबर है। गौरतलब है कि आईपीएल ग्रुप स्टेज के सभी 70 मैच खत्म हो चुके हैं। प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो चुकी हैं। इसमें आईपीएल की नई टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) ने पहले और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। ऐसे में इन दोनों टीमों गुजरात और राजस्थान के बीच ही क्वालिफायर-1 भी खेला जाएगा। यह मैच आज (24 मई) शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। गुजरात और राजस्थान के बीच यह दूसरा मैच होगा. पिछले मुकाबले में गुजरात टीम ने 37 रन से जीत दर्ज की थी। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को फाइनल के लिए क्वालिफायर-2 खेलना होगा। यह मैच एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम के साथ होगा। एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। राजस्थान के पास दूसरा खिताब जीतने का मौका टॉप-2 में रहने के कारण राजस्थान टीम को दो मौके मिलेंगे। ऐसे में इस बार राजस्थान रॉयल्स टीम के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका रहेगा। इससे पहले राजस्थान टीम ने आईपीएल का पहला ही सीजन अपने नाम किया था। दरअसल, आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी और उसके पहले सीजन में राजस्थान टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर खिताब जीता था। क्लिक कर पढ़े- भेंट-मुलाकात : डेनेक्स फैक्ट्री के पांचवीं यूनिट के लिये एमओयू, सीएम भूपेश बोले- डेनेक्स बना ब्रॉन्ड, प्रदेश का बढ़ा मान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war