संदिग्ध मौत : बंद कमरे में मिला प्रोफेसर का शव, बदबू से चला पता राजनांदगांव 24 मई 2022। राजनांदगांव जिले में शासकीय महाविद्यालय छुरिया के एक प्रोफेसर की लाश बरामद हुई है। घर से शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव दो से तीन दिन पुराने बताये जा रहे हैं। इस वजह से बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच में जुट गई है। डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर एस.कुमार गौर का शव कमरे से बरामद किया। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो प्रोफेसर की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली। प्रोफेसर की हत्या हुई या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। बता दें कि मृतक प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय छुरिया पदस्थ थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्लिक कर पढ़े- आत्मसमर्पित नक्सली अनिल कुंजाम मुख्यमंत्री से बोले- जिस स्कूल को तोड़ा, उसे बनाने में किया सहयोग PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war