जेल आरक्षक की मौत : बाइक से दूर सड़क पर खड़ा था, तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया

जेल आरक्षक की मौत : बाइक से दूर सड़क पर खड़ा था, तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया बिलासपुर। सड़क हादसे में एक जेल आरक्षक की मौत हो गई। हादसा गुरुनानक पुल के पास हुई है। पुलिस ने मृतक के परिचय पत्र से उसकी पहचान की। इसके बाद मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना सोमवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि गुरुनानक पुल में एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। मृतक की जेब में मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान जेल आरक्षक बलराम निषाद के रूप में हुई। पास में ही आरक्षक की बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी जेल प्रबंधन को दी है। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने जेल से जानकारी लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आरक्षक ने पुल पर बाइक खड़ी की थी। वहीं, वह अपनी बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।

रायपुर में भी दुर्घटना, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

रायपुर रोड मुर्रा मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति रोड किनारे पड़ा हुआ है। जिसके सिर और चेहरे में गंभीर चोंट लगा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को खरोरा स्थित अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के स्कूटी का नंबर CG-04-MR-7850 है। क्लिक कर पढ़े- संदिग्ध मौत : बंद कमरे में मिला प्रोफेसर का शव, बदबू से चला पता PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war